GNM Nursing Course– पूरी जानकारी 2025 | करियर, फीस, एडमिशन, सैलरी और सिलेबस

अगर आप एक मेडिकल करियर चाहते हैं, तो आपके पास कई अवसर हैं। आज हम उन विद्यार्थियों से बात करेंगे जो नर्स बनना चाहते हैं और हॉस्पिटल में काम करना चाहते हैं। GNM—General Nursing and Midwifery) कोर्स सबसे लोकप्रिय और प्रभावी है।


GNM Nursing कोर्स क्या है?

GNM है General Nursing and Midwifery। यह कोर्स उन विद्यार्थियों के लिए सर्वोत्तम है जो नर्स बनकर मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं।

इस कोर्स के दौरान आपको नर्सिंग की बेसिक जानकारी दी जाती है, जैसे:

  • मरीज की देखभाल कैसे करें
  • मरीजों से सही ढंग से संवाद करना
  • अस्पताल में नियमों और प्रक्रियाओं का पालन
  • दवाई देना, इंजेक्शन लगाना और रिपोर्ट तैयार करना

यह कोर्स आपको पेशेवर नर्स बनने के लिए तैयार करता है और आपको हॉस्पिटल में काम करने की पूरी ट्रेनिंग देता है।


GNM Nursing का काम क्या होता है?

GNM कोर्स करने के बाद आप प्रोफेशनल नर्स बनते हैं और हॉस्पिटल में काम करते हैं। मुख्य जिम्मेदारियां हैं:

  • मरीजों की देखभाल करना
  • सही समय पर दवाई और इंजेक्शन देना
  • रिपोर्ट तैयार करना
  • मरीज के हॉस्पिटल में भर्ती होने से लेकर डिस्चार्ज होने तक उसकी देखभाल

ध्यान दें: डॉक्टर का काम डॉक्टर करते हैं, जैसे ऑपरेशन करना और दवाई तय करना। लेकिन नर्स का काम दवाई देना, मरीज की देखभाल और देख-रेख करना होता है।


GNM Nursing कोर्स एडमिशन के लिए योग्यता

शैक्षणिक योग्यता:

  • 12वीं पास होना ज़रूरी है।
  • न्यूनतम 40-50% अंक Physics, Chemistry, Biology में होना चाहिए।

आयु सीमा:

  • न्यूनतम आयु: 17 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 35 वर्ष (कई राज्यों में अलग नियम हो सकते हैं)

दूसरी बातें:

  • महिला और पुरुष दोनों इसमें एडमिशन ले सकते हैं।
  • मेडिकल फिटनेस जरूरी है।

अगर ये क्राइटेरिया पूरे होते हैं तो आपको आसानी से एडमिशन मिल जाएगा।


उम्र सीमा

  • न्यूनतम उम्र: 17 साल
  • अधिकतम उम्र: 37 साल

अगर आपकी उम्र 17 साल से कम या 37 साल से ज्यादा है, तो फॉर्म रिजेक्ट हो सकता है। इसलिए एडमिशन से पहले अपनी उम्र चेक करें।


GNM Nursing कोर्स फीस

नियम कोर्स अन्य मेडिकल कोर्सेज के मुकाबले किफायती है।

  • सरकारी कॉलेज: लगभग ₹15,000 – ₹20,000 पूरे कोर्स के लिए
  • प्राइवेट कॉलेज: ₹50,000 – ₹1,00,000 (कॉलेज और सुविधाओं पर निर्भर)

GNM Nursing Course में Admission Process

  1. कॉलेज/इंस्टिट्यूट से डायरेक्ट एप्लीकेशन
    • कई सरकारी और प्राइवेट नर्सिंग कॉलेज सीधे आवेदन स्वीकार करते हैं।
  2. Entrance Exam (कुछ राज्यों में)
    • कई राज्यों में प्रवेश Entrance Exam के माध्यम से होता है।
    • उदाहरण: दिल्ली, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश आदि।
  3. Counselling & Merit List
    • एंट्रेंस या 12वीं मार्क्स के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार होती है।
  4. Document Verification & Admission
    • 12वीं मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र आदि की जांच के बाद एडमिशन फाइनल होता है।

GNM Nursing Course Career Options

B.Sc Nursing करने के बाद Advanced Nursing Career

Staff Nurse – अस्पताल, क्लिनिक, नर्सिंग होम

Midwife – मातृत्व और डिलीवरी केयर

Community Health Nurse – सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में

Private Nurse – घरों या प्राइवेट क्लिनिक में

Nursing Tutor – प्रशिक्षण और टीचिंग फील्ड में

Further Studies: B.Sc Nursing करने के बाद Advanced Nursing Career


GNM Course Syllabus

1. नर्सिंग फाउंडेशन (Nursing Foundation)

  • Basics of Nursing
  • Patient Care
  • First Aid

2. Community Health Nursing

  • Primary Health Care
  • Epidemiology
  • Maternal and Child Health

3. Midwifery & Gynecological Nursing

  • Pregnancy Care
  • Labor and Delivery
  • Postnatal Care

4. Medical & Surgical Nursing

  • Care of Patients with Diseases
  • Infection Control
  • Medication Administration

5. Psychology & Nutrition

  • Human Behavior
  • Counseling
  • Diet and Nutrition

6. Practical/Internship

Emergency Handling

Clinical Training in Hospitals

Hands-on Patient Care


GNM Course के फायदे

  1. जल्दी करियर शुरू कर सकते हैं (12वीं के बाद ही)
  2. नौकरी की अच्छी संभावना, सरकारी और प्राइवेट दोनों सेक्टर
  3. विदेश में नौकरी के अवसर
  4. महिलाओं के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक प्रोफेशन

GNM Course कौन कर सकता है?

  • मेल और फीमेल दोनों कर सकते हैं
  • हालांकि हॉस्पिटल्स में ज्यादातर फीमेल नर्स होती हैं, लेकिन मेल नर्स की भी मांग है

GNM सैलरी

नर्स की सैलरी हॉस्पिटल और अनुभव पर निर्भर करती है:

  • शुरुआती सैलरी: ₹25,000 – ₹30,000/माह
  • अनुभव बढ़ने पर: ₹70,000 – ₹80,000/माह

ये भी पढ़े :-SSC CGL के बाद मिलने वाली टॉप 10 सरकारी नौकरियाँ | Salary, Promotion और Work Profile

ये भी पढ़े :- Gram Panchayat Secretary – स्टेप बाय स्टेप गाइड 2025

ये भी पढ़े :- Become a Loco Pilot in 2025? | Loco Pilot बनने की पूरी जानकारी हिंदी में

ये भी पढ़े :- How to Get a Railway Group D Job – पूरी जानकारी हिंदी में 2025

ये भी पढ़े :- SSC CGL Exam की तैयारी कैसे करें|SSC CGL Preparation Tips in Hindi 2025

ये भी पढ़े :- What is JPSC? पूरी जानकारी 2025 | झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन

ये भी पढ़े :- B Pharma Course: मेडिकल फील्ड में करियर बनाने का एक बेहतरीन रास्ता 2025


निष्कर्ष

यदि विद्यार्थी मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं तो GNM कोर्स सबसे अच्छा है। यह कोर्स आपको पेशेवर नर्स बनने के लिए पूरी तरह से ट्रेनिंग देता है और आपको हॉस्पिटल में नौकरी के अच्छे अवसर भी मिलते हैं।


FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

क्या GNM में पुरुष एडमिशन ले सकते हैं?

हाँ, पुरुष भी GNM कोर्स कर सकते हैं।

क्या GNM करने के बाद B.Sc Nursing किया जा सकता है?

हाँ, GNM के बाद आप B.Sc Nursing (Post Basic) में एडमिशन ले सकते हैं।

GNM का कोर्स ऑनलाइन होता है?

नहीं, यह प्रैक्टिकल बेस्ड कोर्स है, इसलिए ऑनलाइन नहीं होता

GNM कोर्स के लिए किस स्टेट का एडमिशन आसान है?

सरकारी कॉलेज में एडमिशन मुश्किल हो सकता है, लेकिन प्राइवेट कॉलेज में सीट आसानी से मिल जाती है।

विदेश में GNM डिप्लोमा मान्य है?

कुछ देशों में आपको Licensing Exam देना पड़ सकता है, फिर नर्सिंग जॉब मिल सकती है।

Sharing Is Caring:
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Leave a Comment

How to Make a Career in Psychology? Step-by-Step Eligibility Guide for MBA Aspirants in 2025 How to become a Psychologist? ACCA Course (Association of Chartered Certified Accountants)