JEE Main 2025
JEE Mains 2025 भारत में इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा है, जो National Testing Agency (NTA) द्वारा आयोजित की जाती है। यह परीक्षा IITs, NITs और अन्य सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए अनिवार्य है।
JEE 2026 का सफर नवंबर में रजिस्ट्रेशन के साथ शुरू होता है, जिसके बाद जनवरी में पहला अटेम्प्ट (Session 1) लिया जाता है। यह सफर केवल 2026 में पढ़ने वाले बच्चों के लिए नहीं है, बल्कि उन बच्चों और माता-पिता के लिए भी है जो JEE की पूरी प्रक्रिया और तैयारी की रणनीति समझना चाहते हैं।
हर साल लाखों छात्र JEE Examination के लिए आवेदन करते हैं। इनमें से लगभग 9 से 14 लाख विद्यार्थी JEE Mains परीक्षा में शामिल होते हैं।
इनमें से लगभग 2.5 लाख विद्यार्थी JEE Advanced के लिए क्वालीफाई करते हैं।
लेकिन यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि JEE Advanced क्लियर करने का मतलब यह नहीं होता कि छात्र को IIT में सीट मिल जाएगी।
IITs की कुल सीटें लगभग 17,000 से 18,000 के बीच होती हैं, जबकि JEE Advanced क्वालीफाई करने वाले 40,000 से 50,000 विद्यार्थियों को All India Rank (AIR) मिलती है।
इनमें से केवल वही छात्र IIT में प्रवेश पाते हैं जिनके अंक और रैंक ऊँचे होते हैं।
बाकी छात्र JoSAA Counselling के जरिए NITs, IIITs और GFTIs जैसी अन्य संस्थानों में सीट पाने की कोशिश करते हैं।
जो छात्र CBSE या ICSE बोर्ड से नहीं हैं, उनके लिए NTA ने एक Alternative Rule बनाया है।
कई राज्य बोर्ड ऐसे हैं जहाँ 75% अंक लाना मुश्किल होता है क्योंकि वहाँ टॉपर्स के भी अंक कम होते हैं।
ऐसे में इन बोर्ड्स को अपने Top 20% छात्रों की सूची NTA (National Testing Agency) को भेजनी होती है।
जो छात्र उस बोर्ड के टॉप 20% में आते हैं, वे JEE Counselling के लिए Eligible माने जाते हैं,
भले ही उनके कुल प्रतिशत 75% से कम क्यों न हों।
यही नियम यह सुनिश्चित करता है कि अलग-अलग बोर्ड्स के छात्रों के साथ समान व्यवहार हो।
JEE Mains में छात्रों को Marks के बजाय Percentile के रूप में रिजल्ट दिया जाता है।
Percentile का मतलब है — आपने परीक्षा में बाकी छात्रों की तुलना में कितने प्रतिशत छात्रों को पीछे छोड़ा।
उदाहरण के तौर पर:
अगर किसी छात्र को 90 Percentile मिला है, तो इसका मतलब है कि उसने 90% विद्यार्थियों से बेहतर प्रदर्शन किया है।
चूँकि JEE Mains परीक्षा एक ही दिन में सभी छात्रों के लिए आयोजित नहीं की जा सकती, इसलिए इसे कई शिफ्टों (लगभग 10 से 12) में आयोजित किया जाता है।
हर शिफ्ट में औसतन डेढ़ लाख छात्र परीक्षा देते हैं।
हर शिफ्ट का कठिनाई स्तर अलग होता है — इसलिए छात्रों के अंकों की निष्पक्ष तुलना के लिए NTA एक प्रक्रिया अपनाती है जिसे Normalization Process कहते हैं।
इसमें प्रत्येक शिफ्ट के रिजल्ट को एक सामान्य स्केल पर लाया जाता है ताकि सभी छात्रों के Percentile एक समान तरीके से गणना किए जा सकें।
| वर्ष | कुल विद्यार्थी | क्वालीफाइंग कट-ऑफ (General) | प्रतिशत छात्रों का चयन |
|---|---|---|---|
| 2022 | 9 लाख | 88.4 Percentile | लगभग टॉप 12% |
| 2023 | 11 लाख | 90.77 Percentile | लगभग टॉप 9% |
| 2024 | 14 लाख | 93.23 Percentile | लगभग टॉप 6–7% |
| पहलू | JEE Main | JEE Advanced |
|---|---|---|
| एलिजिबिलिटी | कोई भी 12वीं पास / appearing | JEE Main क्लियर छात्र |
| पेपर का प्रकार | कंप्यूटर बेस्ड, MCQ + Numerical | कंप्यूटर बेस्ड, 2 पेपर, 3 घंटे प्रत्येक |
| कॉलेज/सीट | NITs, GFTIs | IITs |
| छात्र संख्या | ~14 लाख | ~1.8 लाख उपस्थित, ~17,000-18,000 सीटें |
JEE Mains 2025 पूरी तरह कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट होगी।
इसमें तीन विषयों — Physics, Chemistry और Mathematics से प्रश्न पूछे जाते हैं।
| विषय | नंबर | सवाल की संख्या |
|---|---|---|
| Physics | 100 | 25 |
| Chemistry | 100 | 25 |
| Mathematics | 100 | 25 |
हर विषय के 25 प्रश्नों में से:
परीक्षा 3 घंटे की होती है, और इसमें कोई Sectional Time Limit नहीं होती।
छात्र किसी भी क्रम में प्रश्न हल कर सकते हैं।
JEE Mains परीक्षा हिंदी, अंग्रेज़ी, गुजराती, मराठी सहित कई भाषाओं में आयोजित की जाती है।
JEE Mains में हर साल लाखों छात्र शामिल होते हैं।
| वर्ष | उपस्थित छात्र | Advanced के लिए योग्य | Top Percentile (जनरल) |
|---|---|---|---|
| 2022 | 9 लाख | 2.5 लाख | 88.4% |
| 2023 | 11 लाख | 2.5 लाख | 90.77% |
| 2024 | 14 लाख | 2.5 लाख | 93.23% |
टॉप 5–10% छात्र Advanced के लिए चुने जाते हैं।
IIT और NIT Admission
- JEE Advanced के बाद IIT में प्रवेश कटऑफ और रैंक के आधार पर होता है।
- उदाहरण:
- IIT Bombay: 67-68 रैंक तक एडमिशन (जनरल)
- IIT Delhi: Moderate लेवल पेपर सेट करती है।
- NIT और अन्य गवर्नमेंट/प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज JEE Main मार्क्स के आधार पर एडमिशन देते हैं।
| पहलू | विवरण |
|---|---|
| वेबसाइट | jeemain.nta.nic.in |
| सूचना बुलेटिन / सूचना पत्र | “Information Bulletin for JEE (Main) 2025” प्रकाशित है |
| सत्र | JEE Main 2025 को दो सत्रों में आयोजित किया गया — Session-1 और Session-2 |
| आवेदन प्रारंभ तिथि (Session-1) | 28 अक्टूबर 2024 |
| आवेदन अंतिम तिथि (Session-1) | 22 नवंबर 2024, 9:00 PM तक |
| आवेदन प्रारंभ तिथि (Session-2) | 31 जनवरी 2025 (या 1 फरवरी 2025) |
| आवेदन अंतिम तिथि (Session-2) | 25 फरवरी 2025, 9:00 PM तक |
| शुल्क भुगतान की अंतिम समय सीमा | 25 फरवरी 2025, 11:50 PM तक (Session-2 के लिए) |
| सुधार विंडो (Form Correction) | Session-2 के लिए सुधार (correction) विंडो 27–28 फरवरी 2025 थी |
आवेदन करते समय नीचे दिए दस्तावेज/फाइलें तैयार रखनी चाहिए:
| दस्तावेज़ | फ़ॉर्मेट / विवरण |
|---|---|
| पासपोर्ट साइज फोटो | हाल की और स्पष्ट फोटो (स्कैन की हुई) |
| हस्ताक्षर (signature) | स्कैन की हुई हस्ताक्षर की इमेज |
| पहचान पत्र (ID proof) | आधार कार्ड / पासपोर्ट / अन्य स्वीकार्य सरकारी दस्तावेज |
| जाति / वर्ग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) | SC / ST / OBC प्रमाणपत्र (यदि छूट लेनी हो) |
अंतिम रूप से सबमिट करें और आवेदन प्रिंट आउट लें।
ऑफ़िशियल वेबसाइट पर जाएँ: jeemain.nta.nic.in।
“New Registration / New Candidate” लिंक पर क्लिक करें।
आवश्यक विवरण भरें — नाम, जन्मतिथि, संचार विवरण आदि।
लॉगिन क्रेडेंशियल सेट करें (username / password)।
शैक्षिक और अन्य विवरण भरें।
परीक्षा केंद्रों की प्राथमिकता एवं शहर चुनें।
आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें (फोटो, हस्ताक्षर, जाति प्रमाणपत्र आदि)।
आवेदन शुल्क (fee) भुगतान करें।
JEE 2026 की तैयारी और एग्जाम की पूरी जर्नी को समझना बेहद जरूरी है। इस जर्नी में मुख्यतः तीन पड़ाव होते हैं:
JEE Main 2025 के लिए निम्न तीन पेपर प्रकार हैं:
नीचे प्रत्येक विषय के लिए प्रमुख यूनिट्स / टॉपिक्स दिए हैं (यह पूरी सूची नहीं है लेकिन सबसे ज़रूरी वाले टॉपिक्स हैं) — पूरी सूची के लिए official PDF देखें: Syllabus for JEE (Main) 2025
कुछ मुख्य टॉपिक्स इस प्रकार हैं:
Chemistry को तीन हिस्सों में बांटा जाता है: Physical, Organic, Inorganic. कुछ प्रमुख टॉपिक्स:
JEE 2025 एक कठिन लेकिन रणनीतिक परीक्षा है:
सही रणनीति और मेहनत से IIT/NIT में प्रवेश की संभावना बढ़ाई जा सकती है।
ये भी पढ़े :- Gram Panchayat Secretary – स्टेप बाय स्टेप गाइड 2025
ये भी पढ़े :- Become a Loco Pilot in 2025? | Loco Pilot बनने की पूरी जानकारी हिंदी में
ये भी पढ़े :- How to Get a Railway Group D Job – पूरी जानकारी हिंदी में 2025
ये भी पढ़े :- What is JPSC? पूरी जानकारी 2025 | झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन
ये भी पढ़े: Meta Ads क्या है? 2026 में Facebook और Instagram Ads कैसे चलाएं – पूरी जानकारी हिंदी में
ये भी पढ़ें: On-Page SEO क्या है? वेबसाइट को Google में Rank कराने की पूरी जानकारी 2026
ये भी पढ़े:- What is Search Engine Optimisation? पूरी जानकारी हिंदी में 2026
| चरण | महीना | विवरण |
|---|---|---|
| Registration (Session 1) | नवंबर 2025 | आवेदन की शुरुआत |
| JEE Mains Session 1 | जनवरी 2026 | पहला अटेम्प्ट |
| Board Exams | फरवरी – मार्च 2026 | 12वीं बोर्ड परीक्षा |
| JEE Mains Session 2 | अप्रैल 2026 | दूसरा अटेम्प्ट |
| JEE Advanced | मई 2026 | IIT के लिए प्रवेश परीक्षा |
| JoSAA Counselling | जून – जुलाई 2026 | कॉलेज अलॉटमेंट प्रक्रिया |
JEE Advanced 2026 परीक्षा का आयोजन संभावित रूप से मई 2026 के मध्य या अंत में होगा। सटीक तारीख IIT Roorkee (संभावित आयोजक) द्वारा जारी की जाएगी।
JEE Advanced 2026 का आयोजन IIT Roorkee द्वारा किए जाने की संभावना है। हर साल यह जिम्मेदारी एक अलग IIT संभालता है।
वही छात्र JEE Advanced में शामिल हो सकते हैं जो JEE Main 2026 में शीर्ष 2,50,000 रैंकर्स (सभी श्रेणियों सहित) में आए हों।
छात्र ने 12वीं (या समकक्ष परीक्षा) 2025 या 2026 में दी हो।
विषय: Physics, Chemistry, Mathematics अनिवार्य।
जन्म तिथि: सामान्य श्रेणी के लिए 1 अक्टूबर 2000 या बाद की, SC/ST/PwD के लिए 1 अक्टूबर 1995 या बाद की।
अधिकतम 2 प्रयास (लगातार वर्षों में) की अनुमति है।
वही छात्र JEE Advanced में शामिल हो सकते हैं जो JEE Main 2026 में शीर्ष 2,50,000 रैंकर्स (सभी श्रेणियों सहित) में आए हों।
Nursing Course एक महत्वपूर्ण प्रोफेशनल हेल्थकेयर कोर्स है, जिसमें मरीजों की देखभाल, स्वास्थ्य सेवाओं, दवा…
10वीं के बाद NDA की तैयारी करने के लिए आपको 11वीं-12वीं में गणित पर विशेष…
भारतीय नौसेना (Indian Navy) देश की सबसे प्रतिष्ठित सैन्य सेवाओं में से एक है। हर…
Which Stream is Best After 10th? Science, Commerce या Arts – सही फैसला कैसे लें…
Padhai Ke Sath Paisa Kaise Kamaye? आज लगभग हर स्टूडेंट के मन में एक सवाल…
नमस्कार दोस्तों!आज के इस ब्लॉग में हम बात करने वाले हैं, CMA Course क्या है?…